Senior Citizen को 3 और 5 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

0

अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सरकारी बैंकों की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। देश के टॉप सरकारी बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।रिटायरमेंट (Retirement) के बाद नियमित आमदनी और अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एफडी में निवेशक एक तय अवधि के लिए अपना पैसा जमा करते हैं और बैंक की ओर से निर्धारित ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है। खास बात यह है कि कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देते हैं। ऐसे में अगर आप 3 साल या 5 साल के लिए FD ओपन करवाने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग सरकारी बैंकों की ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं-

3 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?

3 साल की एफडी के लिए सीनियर सिटीजन भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को चुन सकते हैं। दोनों ही बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की एफडी पर 6.80% सालाना ब्याज दे रहे हैं। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक में इस अवधि के लिए ब्याज दर 6.75% है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की FD पर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है।

5 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?

अगर आप अपनी रकम को 5 साल तक निवेश में बनाए रख सकते हैं, तो एसबीआई की FD स्कीम को चुन सकते हैं। एसबीआई सीनियर सिटीजन को 7.05% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। केनरा बैंक 5 साल की FD पर 6.75% और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।सीनियर सिटीजन के लिए सरकारी बैंकों की FD ब्याज दरें

बैंक का नाम3 साल की FD पर ब्याज दर5 साल की FD पर ब्याज दर
State Bank of India (SBI)6.80%7.05%
Bank of Baroda6.75%6.90%
Punjab National Bank (PNB)6.80%6.85%
Canara Bank6.75%6.75%
Union Bank of India6.60%6.50%

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, FD चुनते समय केवल ब्याज दर देखना काफी नहीं है। निवेश की अवधि, ब्याज मिलने का तरीका, टैक्स और समय से पहले FD बंद कराने पर लगने वाला जुर्माना भी समझना जरूरी है। FD से मिलने वाला ब्याज आपकी कुल आय में शामिल होता है और लागू नियमों के अनुसार उस पर टैक्स लग सकता है।

ध्यान रखें कि बैंक की ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से मौजूदा दरों की पुष्टि करें। सही अवधि और जरूरत के मुताबिक FD चुनकर सीनियर सिटीजन अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न पाने की योजना बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here