KSBKBT 3 on Cards: टीवी दुनिया का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीजन 3 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खुद सीरियल के लीड स्टार अमर उपाध्याय ने हिंट दिया।KSBKBT 3 on Cards: एकता कपूर का आइकॉनिक सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी स्टोरी लाइन के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। 29 जुलाई साल 2025 में कई सालों बाद सीरियल टीवी स्क्रीन पर लौटा और पुरानी यादों को ताजा कर डाला। एक बार फिर स्क्रीन पर तुलसी और मिहिर की जोड़ी लौटी। सिर्फ यही नहीं खुद सालों बाद स्मृति ईरानी ने टीवी पर वापसी की। वहीं अब ये शो ऑफ एयर होने जा रहा है लेकिन जाते-जाते लीड एक्टर अमर उपाध्याय ने सीजन 3 की ओर इशारा कर दिया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी का तीसरा सीजन?
मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फ़ेम एक्टर अमर उपाध्याय ने खुलासा किया। सीरियल के ऑफ एयर वाली खबरों को सच बताते हुए अमर ने कहा कि अच्छी चीजें खत्म होती हैं। इस साल क्योंकि सास.. को जनवरी महीने में एक्सटेंशन मिला था। वजह थी ये बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन हम तैयार थे कि इसे एक समय पर बंद कर दिया जाएगा। सीरियल फ्यूचर में वापिस आ सकता है। इस बार, यह लगभग 20 साल बाद लौटा है लेकिन क्या पता शायद अगला सीज़न बहुत पहले आ जाएकब होगा सीरियल ऑफ एयर?
वहीं अब अमर के इस खुलासे को सुन फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देगा? बता दें सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस दशहरा 20 अक्टूबर को ऑफ एयर होगा। सीरियल के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं फैंस इस सीरियल को काफी मिस करने वाले हैं।







































