Gwalior News: ग्वालियर के ललितपुर कॉलोनी में महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला किया है। इसके बाद पीड़ित धर्मेंद्र प्रजापति को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। महिला की दूसरी शादी हो गई। इसके बावजूद पीड़ित उसे परेशान कर रहा था।ग्वालियर: एक महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर पहुंच कर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने आधा दर्जन से अधिक चाकू के बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर किया। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हमलावर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार रात की है घटना
यह पूरा घटनाक्रम बुधवार रात की है। घटनास्थल ललितपुर कॉलोनी है। यहां किराए के मकान में रहने वाले धर्मेंद्र प्रजापति के एक विधवा महिला के साथ संबंध थे। ढाई साल तक दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे। लेकिन कुछ समय पहले महिला ने दूसरी शादी कर ली। यह बात धर्मेंद्र को नागवार गुजरी और उसने महिला के पति को अपनी और महिला के ऑडियो वीडियो भेजना शुरू कर दिए।
महिला के घर में होने लगा झडगड़ा
इस बात से महिला के घर में झगड़ा होने लगा। परेशान होकर महिला बुधवार की रात धर्मेंद्र प्रजापति के घर पहुंची और यहां पर धर्मेंद्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उसकी हरकतों से था परेशान
इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला ने बताया कि धर्मेंद्र की हरकतों से परेशान होकर वह उसे समझाने गई थी लेकिन वहां पर मारपीट हो गई। फिलहाल कंपू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महिला पर चलाई थी गोली
आरोपी महिला का कहना है कि पहले पति की मौत के बाद यह हमारे संपर्क में आया। इसने पहले हमारे ऊपर गोली चलाई थी। दूसरी शादी के बाद से यह लगातार मुझे परेशान कर रहा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।







































