पत्नी से मुलाकात हुई तो भावुक हो गया कैदी, जेल से भागा, 4 दिन खोजते रहे 70 पुलिसकर्मी, शादी के बाद हुई थी सजा

0

Khargone News: खरगोन जिला जेल से फरार एक कैदी को पुलिस ने 4 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी से मिलने के बाद भावुक हो गया था। इसके बाद उसने जेल से भागने की योजना बनाई थीखरगोन: पत्नी से जेल में मुलाकात के बाद भावुक हुआ 20 साल के सश्रम कारावास की सजा काट रहे 23 वर्षीय कैदी अरुण धुर्वे जेल से फरार होकर चार दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार खरगोन पुलिस ने मंगलवार को तोरण डेम के पीछे बसनेर के जंगल में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश में करीब 70 पुलिसकर्मियों की चार टीमें जुटी थीं।पुलिस के अनुसार, खरगोन के इंदिरा नगर निवासी अरुण धुर्वे को अपर सत्र न्यायालय ने सात अक्टूबर को नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण अपराध के मामले में 20 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे जिला जेल में दाखिल कराया गया था। 16 अक्टूबर की शाम वह वार्ड के शौचालय की छत पर चढ़ा और वहां से बाहरी दीवार फांदकर फरार हो गया। इस मामले में मेनगांव थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

तलाश में जुटे थे 70 पुलिसकर्मी

बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ डॉग स्क्वॉड की मदद से भी तलाश की। करीब 70 पुलिसकर्मियों को चार टीमों में बांटकर अभियान चलाया गया। आरोपी खेतों और कच्चे रास्तों का इस्तेमाल कर पुलिस की चेकिंग से बचता रहा। उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।एसपी ने गठित की थी SIT

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। टीम ने भागने के संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को आरोपी की तस्वीर दिखाकर जानकारी जुटाई।

जेल प्रशासन के हवाले किया

लगातार तलाशी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरुण तोरण डेम के पीछे बसनेर के घने जंगल में छिपा है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब जेल से फरार होने की घटना की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

शादी के बाद तुरंत हुई थी सजा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई थी। शादी के तत्काल बाद उसे सजा हो गई थी। जब उसकी पत्नी उससे मिलने आई तो वह भावुक हो गया था। जिसके बाद उसने भागने का प्लान बना लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here