टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपी लाए गए मुंबई, हुई मेडिकल जांच, आज होगी अदालत में पेशी, जानें अपडेट्स

0

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ हमलावरों का पहला निशाना नहीं थे।Tiger Shroff Attack Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस कोटा से मुंबई लेकर पहुंच गई। इनका मेडिकल चेकअप के लिए इन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया। वकील अजिंक्य मिर्गल मधुकर ने बताया कि आरोपियों को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कार्यालय लाया गया और इससे पहले राजस्थान से आ रहे काफिले को सीधे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। जांच जारी है और सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। टाइगर पर गोलीबारी के मामले में तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया है।
हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा

वहीं, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कुणाल और सुमित के अलावा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता शामिल हैं। आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस मुंबई पहुंचाए गए थे।

चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड भी हासिल कर ली।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की सीआईडी टीम ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की। अब मुंबई पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई, फायरिंग में उनकी कथित भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

सलमान खान शूटर्स के निशाने पर थे

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ हमलावरों का पहला निशाना नहीं थे। सूत्रों ने दावा किया है कि टाइगर श्राफ नहीं बल्कि सलमान खान शूटर्स के निशाने पर थे। लेकिन जब आरोपियों ने सलमान के घर की रेकी की और भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी तो उन्होंने अपना प्लान बदल लिया। जांच के अनुसार, हो सकता है कि हमलावरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ न रहे हों। जांचकर्ताओं को शक है कि अपने असली निशाने तक पहुंचना मुश्किल लगने के बाद, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।

फैन रील्स से जुटाई अभिनेता की जानकारी

पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ और उनके प्रशंसकों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध वीडियो, पोस्ट और रील्स के जरिए अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों ने कथित तौर पर इन सोशल मीडिया सामग्रियों से उनकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई।जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि आरोपियों ने अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेकी की थी। पुलिस अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री, आरोपियों की गतिविधियों और कथित साजिश के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here