Daler Mehndi के समर्थन में उतरे Anupam Kher, बोले, ‘मंच पर सबके सामने अपमानित करना

0

Anupam Kher on public humiliation of Daler Mehndi: हाल ही में उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान हुए गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।Anupam kher on public humiliation of Daler Mehndi: मशहूर गायक दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान हुए व्यवहार पर अभिनेता अनुपम खेर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दलेर मेहंदी का समर्थन किया। अनुपम खेर ने सवाल किया कि अगर मंत्री को दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पसंद नहीं आई थी, तो क्या उन्हें सबके सामने मंच पर जाकर उनका अपमान करना जरूरी था? अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने एक-दो दिन पहले इस घटना का वीडियो देखा था। इसे देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि वह दलेर मेहंदी को कई सालों से जानते हैं। उन्हें यह भी पता है कि पिछले कुछ समय से दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी का किया सपोर्ट

अनुपम खेर ने कहा कि अगर किसी कलाकार की प्रस्तुति पसंद नहीं आती है, तो उससे नाराजगी जताई जा सकती है। लेकिन अपनी बात सम्मान के साथ अलग बैठकर भी कही जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार अपनी मेहनत से जो नाम और सम्मान कमाता है, उसके पीछे उसकी पूरी जिंदगी की मेहनत होती है। उन्होंने दलेर मेहंदी के लगभग 30 से 35 साल के संगीत सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ने अपने गानों से लोगों को खुशी दी है। इसलिए उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘एक-दो दिन पहले एक वीडियो देखा, जिसमें कोई मंत्री जी मंच पर दलेर मेहंदी जी से जिस तरह बात कर रहे थे, उसे देखकर बहुत दुख हुआ। मैं दलेर जी को बहुत सालों से जानता हूं। यह भी जानता हूं कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रही है। मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति से शिकायत हो सकती है। नाराजगी भी हो सकती है। लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था क्या? यही बात उनसे अलग बैठकर, इज्जत से भी तो कही जा सकती थी। एक कलाकार अपनी मेहनत से जो पहचान और सम्मान कमाता है, उसके पीछे पूरी जिंदगी लगी होती है। दलेर जी ने पिछले तीस-पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सबको ख़ुशी दी है। उस योगदान की कुछ तो कद्र होनी चाहिए। दलेर जी, मैंने आपको हमेशा एक नेकदिल, प्यार बांटने वाले इंसान के रूप में जाना है। जहां तक मैं आपको जानता हूं, आप शराब भी नहीं पीते। आपको यह सब सहना पड़ा, इसका मुझे बहुत अफसोस है। अपनी इंडस्ट्री के साथियों से भी कहना चाहूंगा—जो।‘अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी को अच्छे दिल वाला और दूसरों को प्यार देने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा, “जहां तक मैं आपको जानता हूं, आप शराब भी नहीं पीते।” उन्होंने इस घटना से दलेर मेहंदी को हुई परेशानी पर दुख भी जताया। अंत में अनुपम खेर ने फिल्म और संगीत जगत के दूसरे कलाकारों से अपील की कि जो लोग दलेर मेहंदी को जानते हैं, वे उनके साथ अपने अनुभव साझा करें और इस मुश्किल समय में उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के अच्छे व्यवहार और इंसानियत के बारे में अपने अनुभव बताना भी बहुत मायने रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here