इंदौर की महिला से उज्जैन में चलती कार के अंदर हैवानियत, इंस्टाग्राम वाले दोस्त से आई थी मिलने, दो आरोपियों पर केस

0

Ujjain News: उज्जैन में एक महिला के साथ चलती कार में हैवानियत हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चक्रेश जैन से महिला की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। इसके बाद वह मिलने आई थी।उज्जैन: इंदौर की रहने वाली एक महिला के साथ उज्जैन में चलती कार के अंदर हैवानियत हुई है। महिला को सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह मिलने के लिए उज्जैन आई थी। उज्जैन में महिला को आरोपी युवक कार से घूमा रहा था।महिला ने जारी किया वीडियो

उज्जैन के ननखेड़ा थाने में पीड़िता ने शिकायत की है। साथ ही एक वीडियो जारी कर आपबीती बताई है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पहले एक बार मिल चुकी थी। दोबारा मिलने के लिए वह आई थी। कार में बैठने के कुछ देर बाद उसके अन्य दोस्त आ गए। फिर मैं पीछे आकर बैठ गई।

शरीर पर चोट के निशान

महिला ने वीडियो में दिखाया है कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। कपड़े फटे हुए हैं। उसने रोते हुए बताया कि घर में उनलोगों ने मेरे प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का डंडा डाला है। साथ ही उनलोगों ने ओरल सेक्स किया है। ओंठों पर कटे के निशान हैं। आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के चेहरे पर स्पर्म गिराया है। महिला ने पांच आरोपियों पर आरोप लगाया है।

कार से नीचे छोड़कर भाग गए

आरोपी लोग पीड़िता को इंदौर ले गए। फिर उसे सुनसान जगह पर कार से फेंक दिया। इसके बाद उसने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ केस

महिला की शिकायत उज्जैन में केस दर्ज हुआ है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने कहा कि महिला दो-तीन सालों से अपने परिवार के साथ नहीं रहती है। कुछ महीने पहले उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों पूर्व में मिल चुके थे।अपनी मर्जी से उज्जैन आई थी महिला

सीएसपी श्वेता गुप्ता ने कहा कि महिला अपनी मर्जी से इंदौर से उज्जैन उससे मिलने आई थी। दोनों मेघदूत पर मिले। इसके बाद दोनों गाड़ी से घूमे और कॉफी पी है। इसके बाद उसका एक अन्य साथी भी गाड़ी में आकर बैठ गया। तीनों फिर साथ में घूमे हैं। आरोपियों ने महिला के साथ ओरल सेक्स किया है। वहीं, मेडिकल के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here