EXCL: सैफ अली खान और यश के ‘रावण’ बनने पर Aarya Babbar ने किया रिएक्ट, बोले ‘फिल्म की सफलता ही…

0

Aarya Babbar on Saif-Yash’s Ravana Role: हाल ही में जूम से बात करते हुए आर्या बब्बर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के किरदार पर अपनी राय रखी है। उन्होंने यश को लेकर रिएक्शन दिया।Aarya Babbar on Saif-Yash’s Ravana Role: बॉलीवुड अभिनेता आर्या बब्बर (Aarya Babbar) इन दिनों अपने थिएटर प्रोजेक्ट महाबली (Mahabali) के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इस म्यूजिकल ड्रामा में आर्या बब्बर रावण की दमदार भूमिका निभा रहे हैं। मंच पर अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले आर्या ने हाल ही में जूम से बात करते हुए रावण के किरदार को निभाने के एक्सपीरियंस को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के किरदार पर भी अपना रिएक्शन दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यश की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में उनके रावण बनने पर भी अपनी राय रखी।सैफ अली खान को लेकर कही ये बात

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों ने खास पसंद किया था। अब आर्य बब्बर ने इस भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी अभिनेता का प्रदर्शन काफी हद तक निर्देशक के नजरिए पर निर्भर करता है। एक एक्टर हमेशा डायरेक्टर के विजन के मुताबिक काम करता है। सैफ के बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि फिल्म काफी पहले रिलीज हो गई है
आर्य ने कहा, ‘एक एक्टर निर्देशक का टूल होता है। निर्देशक ही अभिनेता से काम करवाता है।’ ऐसे में जब आर्य बब्बर से यश के रावण बनने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिल्म देखे बिना उनके अभिनय पर कमेंट करना सही नहीं होगा। आर्य ने यश को भविष्य से जुड़ा नाम बताते हुए कहा कि उनकी परफॉर्मेंस का आकलन फिल्म देखने के बाद ही किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती और दर्शक उसे नहीं देखते, तब तक किसी अभिनेता के प्रदर्शन पर अंतिम राय बनाना जल्दबाजी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here