अहान पांडे और अनीत पड्डा को अलाना पांडे के बेटे रिवर ने क्यूट निकनेम्स दिए हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें लोगों को पता चला है कि अलाना का बेटा अनीत-अहान को क्या बुलाता है?फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था, जिसमें वो अलाना पांडे के बेबी शावर में नजर आ रहे थे। दोनों इस फंक्शन में एक साथ गेम खेलते दिख रहे थे, जिसमें अलाना और अनन्या के साथ-साथ पांडे परिवार के कई सदस्य थे। इस वीडियो के सामने आते ही ये पक्का हो गया था कि दोनों के बीच खास रिश्ता बन चुका है और कहीं ना कहीं पांडे परिवार ने अहान-अनीत के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इसका एक और सबूत अब मिल चुका है, जिसके बारे में हम आपको अपनी इस न्यूज में बताने जा रहे हैंअसल में इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अलाना पांडे का बेटा रिवर दिखाई दे रहा है। ये वीडियो उस समय का है, जब अहान और अनीत घर पर ही थे। अलाना के पति ने ये वीडियो शूट किया है, जिसमें रिवर अपने मामा और अनीत को ढूंढता नजर आ रहा है। इस दौरान वो अपने पिता से पूछता है कि हान (अहान) और नीत (अनीत) कहां हैं? क्योंकि अलाना का बेटा काफी छोटा है, जिस कारण वो अहान और अनीत का नाम ठीक से नहीं ले पाता है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि अलाना के बेटे ने अनीत-अहान को क्यूट निकनेम दे डाले हैंजल्द ही बेपरवाह में दिखेंगे Ahaan Pandey
अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म बेपरवाह का फर्स्ट लुक बीते दिन ही रिलीज किया गया है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने यशराज बैनर के सात मिलकर बनाया है। फिल्म शरवरी और अहान की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी। दर्शकों को बेपरवाह का लुक काफी पसंद आया है, जिसके बाद से ही सभी को इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। वैसे आपको अलाना के बेटे रिवर द्वारा अनीत-अहान को दिए गए निकनेम कैसे लगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।






































