Infinix GT 50 Pro में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और गेमिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, हालांकि 69,999 रुपये की कीमत पर इसे खरीदने से पहले ग्राहकों को गेमिंग एक्सेसरीज के वास्तविक इस्तेमाल और अपनी जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।गेमिंग स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Infinix ने भारत में अपना नया फोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि फोन में गेम खेलने के लिए प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। कंपनी इसके साथ गेमिंग एक्सेसरीज का पैकेज भी दे रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी।
Infinix GT 50 Pro की कीमत और लॉन्च ऑफर
Infinix GT 50 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 69,999 रुपये रखी गई है। यह Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन के साथ 24,999 रुपये कीमत का GT 50 Pro Gaming Ecosystem मुफ्त देने की पेशकश कर रही है। इस पैकेज में GT NX Station, GT NX Controller, GT Cooling Fan कम Charger और GT 50 Pro MagSafe Cover शामिल हैं।इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक पात्र बैंक कार्ड के जरिए 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआती मासिक किस्त 3,611 रुपये बताई गई है। कंपनी 6,999 तक Infinix Reward Points और 1 रुपये में JioGames Pro Pass का ऑफर भी दे रही है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले से मिलेगा स्मूद गेमिंग अनुभव
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन यानी 1,208×2,644 पिक्सल के साथ आती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz तक है, जिससे गेमिंग और स्क्रीन पर तेजी से स्क्रॉल करने का अनुभव स्मूद हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 2,800Hz है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसमें TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग
यह स्मार्टफोन 4nm टेक्नोलॉजी पर बने MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है।
लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन की गर्मी को नियंत्रित रखने के लिए इसमें HydroFlow Liquid Cooling Architecture दिया गया है। इसके अलावा, फोन में प्रेशर-सेंसिटिव GT Triggers मिलते हैं। इन ट्रिगर्स में 10 प्रेशर लेवल दिए गए हैं और इन्हें गेम के अलग-अलग कंट्रोल के लिए सेट किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल कुछ सिस्टम फंक्शन, ऐप खोलने और मीडिया प्लेबैक कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।
50MP कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.59 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
गेमिंग एक्सेसरीज और दूसरे फीचर्स
Infinix GT 50 Pro के साथ कंपनी ने GT NX Controller, GT NX Station और GT MagCharge Cooler 2.0 जैसी एक्सेसरीज भी पेश की हैं। कंट्रोलर की मदद से फोन पर फिजिकल बटन के साथ गेम खेला जा सकता है। GT NX Station फोन को बाहरी डिस्प्ले से जोड़कर बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने की सुविधा देता है। वहीं, मैग्नेटिक कूलर लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है। GT MagCharge Cooler 2.0 वायरलेस बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-axis लीनियर मोटर और इंफ्रारेड ब्लास्टर दिया गया है। इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसका वजन 198 ग्राम और मोटाई 8.15mm है।









































