Instagram के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, अब लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो भी कर पाएंग अपलोड

0

Instagram के नए Features का मकसद लोगों को छोटी Reels के साथ लंबे वीडियो देखने का मौका देना है। मान लीजिए, आप Instagram पर किसी पॉडकास्ट की छोटी क्लिप देखते हैं। अगर आपको वह पसंद आती है, तो आप उसी पॉडकास्ट का पूरा एपिसोड भी देख सकेंगे।Instagram पर अब तक लोग ज्यादातर छोटी Reels देखते आए हैं। लेकिन अब कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए Instagram Features नाम के एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे।

इससे पॉडकास्ट बनाने वाले, कॉमेडियन और दूसरे क्रिएटर्स अपने पूरे वीडियो Instagram पर शेयर कर पाएंगे। यानी अगर आपको किसी पॉडकास्ट की छोटी क्लिप पसंद आती है, तो आप Instagram पर ही उसका पूरा वीडियो देख सकेंगे। इसके लिए आपको दूसरी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग अमेरिका के कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के साथ हो रही है। इससे पहले कंपनी ने ब्राजील में भी इसकी टेस्टिंग की थी।

Instagram पर कैसे देख पाएंगे लंबे वीडियो?

Instagram के नए Features का मकसद लोगों को छोटी Reels के साथ लंबे वीडियो देखने का मौका देना है। मान लीजिए, आप Instagram पर किसी पॉडकास्ट की छोटी क्लिप देखते हैं। अगर आपको वह पसंद आती है, तो आप उसी पॉडकास्ट का पूरा एपिसोड भी देख सकेंगे। Instagram इन लंबे वीडियो को Explore और ऐप के दूसरे हिस्सों में भी दिखाएगा। इससे क्रिएटर्स के वीडियो ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेंगे।इस फीचर की टेस्टिंग में कई क्रिएटर्स शामिल हैं। इनमें पॉडकास्ट होस्ट एम्मा ग्रीड, ब्यूटी और फैशन क्रिएटर मोनेट मैकमाइकल, इंटरव्यू लेने वाले प्रेस्टन राकोवस्की और फुटबॉल कंटेंट बनाने वाले डोनाल्ड डी ला हे शामिल हैं।

Instagram के हेड एडम मोसेरी ने भी माना है कि पहले वह प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो लाने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन अब कंपनी इस दिशा में काम कर रही है।

YouTube को टक्कर देगा Instagram

Instagram के इस नए फीचर को YouTube को टक्कर देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। YouTube पर लोग पहले से ही लंबे वीडियो और पॉडकास्ट देखते हैं। वहां कुछ योग्य क्रिएटर्स को विज्ञापनों से होने वाली कमाई का 55 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

Instagram ने इससे पहले IGTV नाम से भी लंबे वीडियो का फीचर शुरू किया था। लेकिन बाद में कंपनी ने इसे बंद कर दिया और Reels पर ज्यादा ध्यान देने लगी। अब कंपनी एक बार फिर लंबे वीडियो पर फोकस कर रही है। दूसरी तरफ Netflix और Disney जैसे प्लेटफॉर्म भी पॉडकास्ट और क्रिएटर्स के वीडियो को जगह दे रहे हैं।

Instagram का नया फीचर कब आएगा?

फिलहाल Features की टेस्टिंग अमेरिका के कुछ क्रिएटर्स के साथ ही हो रही है। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब शुरू किया जाएगा। Instagram की योजना लंबे वीडियो को सिर्फ मोबाइल तक सीमित रखने की भी नहीं है। कंपनी चाहती है कि लोग अपने टीवी पर भी Instagram के वीडियो देख सकें। अमेरिका में Instagram का TV ऐप Samsung TV, Amazon Fire TV और Google TV पर उपलब्ध है। कंपनी Apple TV के लिए भी सपोर्ट लाने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा Instagram कुछ नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। इनकी मदद से लोग अपने फोन से टीवी पर चल रहे वीडियो को कंट्रोल कर सकेंगे। यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि उनके दोस्त कौन-से वीडियो देख रहे हैं। साथ ही, वे मोबाइल पर वीडियो सेव करके बाद में टीवी पर देख सकेंगे।

लंबे वीडियो से पैसे कैसे कमाएंगे क्रिएटर्स?

Instagram नए फीचर के जरिए क्रिएटर्स की कमाई के रास्ते भी तलाश रहा है। कंपनी ऐसे क्रिएटर्स की मदद करना चाहती है, जो अपने वीडियो में किसी ब्रांड का प्रमोशन करना चाहते हैं। इससे क्रिएटर्स को ब्रांड के साथ काम करने और पैसे कमाने का मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि क्रिएटर्स को अपने वीडियो सिर्फ Instagram पर ही डालने की जरूरत नहीं होगी। वे इन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकेंगे।

हालांकि, Instagram ने अभी यह साफ नहीं किया है कि लंबे वीडियो से कमाई करने का पूरा तरीका क्या होगा। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि इन वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे या नहीं।

Instagram में जल्द आएंगे दो और बदलाव

Series फीचर: इस फीचर में एक ही विषय से जुड़ी कई Reels को अलग-अलग एपिसोड में रखा जा सकेगा। इससे लोगों को किसी विषय के सभी वीडियो एक जगह देखने में आसानी होगी। Instagram इसे टीवी पर लाने की संभावना पर भी काम कर रहा है।

Instagram Live में बदलाव: Instagram Live में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत लाइव वीडियो उन लोगों को भी दिखाए जा सकेंगे, जो उस क्रिएटर को फॉलो नहीं करते हैं।

ऐसे लाइव वीडियो Reels सेक्शन में भी सुझाए जा सकते हैं। फिलहाल इसकी टेस्टिंग इंडोनेशिया और ब्राजील में हो रही है। कंपनी की योजना 2027 में अमेरिका में भी इसकी टेस्टिंग शुरू करने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here