‘गौ माता को हम लक्ष्मी का रूप मानते’, किसान ने गर्भवती गाय की मनाई गोद भराई, गांव में हुआ भव्य जलसा

0

Burhanpur News: बुरहानपुर के किसान परिवार में गायों की गोद भराई रस्म की गई है। परिवार के लोगों का मानना है कि हमलोग गौ माता को लक्ष्मी का रूप मानते हैं। इस मौके पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में इसके लिए रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था।बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में किसान परिवार के लोग गायों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बोरसर गांव में किसान परिवार ने पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। गर्भवती गाय के लिए परिवार में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। परिवार में भोज का भी आयोजन हुआ।

गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दरअसल, किसान हरिभाऊ चौधरी ने गर्भवती गौ माता की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने शिरकत की, हरिभाऊ और उनकी पत्नी बेबाबाई चौधरी ने गौमाता को घर की लक्ष्मी मानकर गोद भराई कराई। गौमाता का विशेष श्रृंगार किया गया, पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

सामूहिक भोज का आयोजन

इसके बाद सभी रस्में निभाई गई है। साथ ही ग्रामीणों को सामूहिक भोज कराया गया। उन्होंने पूरे गांव में सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है। भारतीय संस्कृति में गाय को मां का दर्ज मिला हुआ है। परिवार ने इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाया है।

सारी रस्में निभाई गई

किसान हरिभाऊ चौधरी ने अपने घर पर गौमाता का गोद भराई कार्यक्रम आयोजन हुआ। पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। रिश्तेदारों और परिजनों ने मंगल गीत के साथ गोद भराई की रस्म निभाई है। इस मौके पर घर का रंग-रोगन भी किया गया था। साथ ही रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र भी बांटा गया था।

सामूहिक भोज का आयोजन किया

महिलाओं की तरह ही परिवार में गाय के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया था। साथ ही रस्म के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसके लिए हलवाई लगाए थे

पलने में बच्चे को झुलाया गया

खास बात यह है कि एक खिलौने को सांकेतिक रूप से बच्चा मानकर पालने यानि झूले में झुलाया गया। किसान बेबा बाई चौधरी ने बताया कि गौमाता उनके परिवार की सदस्य हैं, हमारे परिवार में जब भी कोई महिला गर्भवती रहती है तो गोद भराई कराते हैं।

परिवार का हिस्सा मानते हैं…

परिजनों ने कहा कि गौ माता को हम परिवार का हिस्सा मानते हैं। उनके आने के बाद सुख-समृद्धि और खुशियों की बहार है। परिवार के सभी सदस्य गौमाता को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। यही वजह है कि गर्भवती गौ माता का गोद भराई कार्यक्रम रखा गया है।

परिवार की हो रही तारीफ

किसान रमाकांत वासुदेव मोरे ने चौधरी परिवार की इस पहल की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवार के पास बड़ी संख्या में पशुधन रहता है, भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इस पहल से पशु प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। इससे अन्य किस भी प्रेरित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here