पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला! बलूचिस्तान के सुरक्षा चेकपोस्ट पर कार बम धमाका, 5 की मौत, 13 घायल

0

मारे गए तीन आतंकवादियों में बम धमाका करने वाला (आत्मघाती हमलावर) भी शामिल था, जबकि इस धमाके में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हुए कार बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला गुरुवार को मस्तुंग जिले के कंडावा इलाके में हुआ। विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी को फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की चौकी से टकरा दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, मारे गए तीन आतंकवादियों में बम धमाका करने वाला (आत्मघाती हमलावर) भी शामिल था, जबकि इस धमाके में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि FC के जवानों सहित 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह से आस-पास के घरों और एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा, मरने वाले नागरिकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकियों का हमला! कोहाट में DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत

प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली

बाद में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। उन्होंने बताया आत्मघाती हमलावर का नाम ओसामा शाहवानी था, जो 2022 में इस संगठन से जुड़ा था। हालांकि, सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, 2024 में लापता लोगों के एक मामले में शाहवानी का नाम सामने आया था।

‘प्रतिबंधित विद्रोही समूह बलूच युवाओं को संगठन में शामिल कर रहा’

अधिकारी ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि किस तरह यह प्रतिबंधित विद्रोही समूह बलूच युवाओं को जबरन अपने संगठन में शामिल कर रहा है और उनके ठिकाने के बारे में अधिकारियों को गुमराह कर रहा है।

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों का बड़ा हमला

इससे पहले 11 नबंवर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। कोहाट जिले में घात लगाकर किए गए इस हमले में डीएसपी और सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान पुलिस के पांच वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस की टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान दरबोकाच जलंधर बांदा इलाके में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here