इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा सा बच्चा करीना कपूर खान के पीछे-पीछे भागता नजर आ रहा है। ये बच्चा करीना कपूर खान के पीछे एक तस्वीर के लिए दौड़ा था।
बॉलीवुड कलाकारों के लिए फैंस कितने पागल रहते हैं, ये तो हम सभी को पता है। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक के लिए फैंस मीलों-मीलों चल जाते हैं। इस वक्त भी इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखने के बाद ये पता चलता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में बॉलीवुड सितारों की पूछ कतई कम नहीं हुई है। इस वीडियो में करीना कपूर खान एक शूट से अपनी वैनिटी की तरफ लौटती दिख रही हैं और उनके पीछे एक नन्हा सा बच्चा नजर आ रहा है। ये नन्हा सा बच्चा करीना कपूर खान के साथ एक तस्वीर के लिए दौड़ रहा है ताकि जीवनभर के लिए इसके पास एक याद रह जाए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘Toxic’ के फ्लॉप होने पर Kiara Advani ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘मेरा सच में दिल टूट गया…’
Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा बच्चा
असल में करीना कपूर खान एक शूट से बाहर आ रही थीं, जब फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में एक प्यारा सा बच्चा भी था, जो एक तस्वीर के लिए बेबो के पीछे-पीछे भाग रहा था। करीना जब वैनिटी वैन में घुस रही थीं तब इस बच्चे को देख ना सकीं और उनके बॉडीगार्ड ने भी बच्चे को रोक लिया। इसके बाद बच्चे की मां ने बॉडीगार्ड से कहा कि वो एक सेल्फी लेना चाहता है, जिसके लिए वो करीना के पीछे भाग रहा था। T
वैनिटी से बाहर आकर करीना कपूर खान ने किया ऐसा काम
जब करीना कपूर खान ने वैनिटी वैन में अपने कपड़े बदल लिए तब वो बाहर आईं। उस वक्त तक ये बच्चा करीना का इंतजार ही करता रहा। जैसे ही करीना कपूर खान वैनिटी वैन से बाहर आई, वैसे ही लोगों ने उन्हें बच्चे के बारे में बताया और इसके बाद उन्होंने तुरंत ही बच्चे के साथ सेल्फी ली। ना केवल उन्होंने इस बच्चे के साथ बल्कि एक और बच्चे के साथ तस्वीर ली, जिसके बाद दोनों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई।
करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं, जो दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनके करोड़ों चाहनेवाले हैं, जो उनके साथ एक तस्वीर के लिए बेताब रहते हैं। नन्हे-नन्हे बच्चों के बीच भी बेबो की कमाल की दीवानगी है, जो वायरल वीडियो में नजर आ रही है। वैसे आपका इस वीडियो के बारे में और करीना कपूर खान के स्टारडम के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।










































