भाजपा महिला मोर्चा ने लालबर्रा गार्डन में किया पौधारोपण

0

भाजपा महिला मोर्चा मंडल लालबर्रा द्वारा १५ जून को लालबर्रा गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा मंडल लालबर्रा अध्यक्ष अनिता अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में फलदार वृक्ष जामुन के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पद्मेश से चर्चा में भाजपा महिला मोर्चा मंडल लालबर्रा अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीना नरोलिया के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला पटले व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन के निर्देशानुसार महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लालबर्रा में पौधा लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here