किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कांद्रीकला पंचायत के ऊपरी भाग के लगभग 5 सैकड़ा किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों से जुझना पड़ रहा है।
जिसमें नहरों के ऊपरी भाग मे विगत कई वर्षो से किसानों के खेतों मे पानी नही पहंुच पाया है जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खेतों मे खड़ी धान की अपनी फसल की सिंचाई नही होने से किसान अब अपनी फसल को सुखता देख बेहद दुःखी होते जा रहा है।
जानकारी मे अंचल के किसानों ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र मे वैसे भी अल्पवर्षा हुई है जिससे धान की फसल पर संकट के बादल छा गये है। वही कोटरा डेम के माध्यम से बनाई गई नहरों के माध्यम से पानी मिला करता था।
किंतु विगत कई वर्षो से नहर से एक गिलास भी पानी नही मिल पाया है। ऐसी दुविधा की घड़ी मे किसानों को कुछ भी समझ नही आ रहा है।। उनके द्वारा ग्राम प्रधान के माध्यम से सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को अनेकों बार दुखड़ा सुनाया गया किंतु अधिकारियों द्वारा महज एक-दो दिनों मे पानी आ जाने की बात कही जा रही है।
ग्राम पंचायत कांद्रीकला के प्रधान
लखाराम घोरमोड़े ने बताया कि
‘नहरों मे पानी नही आ रहा है एक माह हो गये है सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को पानी नही मिलने की समस्या से अवगत कराया गया। एक हजार एकड़ की खेती बर्बाद हो जाएगी।और लगभग इस पंचायत के तीन गांवों के 5-6 सौ किसानों की समस्या बनी हुई है।सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री नागेन्द्र ठाकुर ने बताया कि
कांद्रीकला क्षेत्र के किसानों ने नहर मे पानी नही मिलने की समस्या से अवगत कराया है। एसडीओं श्रीमती नखाते को निरीक्षण करने के लिए बोला है और नहरों से किसानों के खेतों तक पानी पहंुचाये जाने के निर्देश दिये गये है।