आज शुक्रवार का दिन शेयर मार्केट के लिए Black Friday साबित हो गया है। आज बीएसई शेयर सूचकांक 1626 अंक की बड़ी गिरावट से निवेशकों में भूचाल आ गया है। सेंसेक्स फिलहाल 57,637.94 डॉलर पर मौजूद है। शेयर बाजार में शुक्रवार को इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को 5.59 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
इन बैंकों को सबसे बड़ा झटका
आज शेयरों में गिरावट का सबसे बड़ा खामियाजा कोटक बैंक और HDFC बैंक को भुगतना पड़ा। कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं अब अरामको के साथ रिलायंस की डील रद्द होने के बाद सभी की निगाहें कंपनी के शेयरों पर टिकी हैं।
हफ्ते में दो बार बड़ी गिरावट
गौरतलब है कि एशियाई शेयर मार्केट में बीते एक सप्ताह में सबसे बड़ी गिरावट पर पहुंच गए हैं। हालांकि इस दौरान बांड और येन जैसी सुरक्षित संपत्तियों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा अमेरिका, दक्षिअ अफ्रीका, हांगकांग, बोत्साना में कोरोना के बढ़ते मामले और नए वेरिएंट के मिलने के कारण भी शेयर बाजार प्रभावित हुआ है। आज सुबह 10 बजे करीब 972 शेयरों में तेजी आई है। 1830 शेयरों में गिरावट है, जबकि 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
यूरोपीय संघ में कई जगह लॉक डाउन का माहौल
शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि सेंसेक्स में गिरावट की वजह कुछ यूरोपीय संघों में लॉकडाउन का माहौल बनाना है। निवेशक इस डर के कारण भी इक्विटी जैसी उच्च जोखिम वाली संपत्ति बेच रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप FII से इक्विटी का बहिर्वाह बढ़ रहा है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कमजोर एशियाई बाजारों का भी हाथ है। WHO द्वारा नए कोरोना के वेरिएंट को लेकर अलर्ट किए जाने के बाद से वैश्विक स्तर पर बाजारों की स्थिति में गिरावट आई है।