लालबर्रा नगर मुख्यालय से लगभग २० किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कटंगझरी के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक १, ४ में तुलसी स्व सहायता समूह के द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है परन्तु विगत ४ वर्षों से रसोईयों को मानदेय नही मिला है जिससे परेशान रसोईयां ३० मई को महिला एवं बाल विकास विभाग, बीआरसी, जनपद पंचायत पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ४ वर्ष का मानदेय दिलवाने की गुहार लगाई है।
तुलसी स्व सहायता समूह की रसोईयां सदस्यों ने बताया कि हमारे द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक १ व ४ में वर्ष २०१४ से खाना बनाने का काम किया जा रहा है परन्तु विगत ४ वर्षों से मानदेय नही मिला है।
महिला एवं बाल विकास विभाग लालबर्रा की नैतरा सेक्टर पर्यवेक्षक भारती मेश्राम ने बताया कि तुलसी स्व सहायता समूह की रसोईयों के द्वारा भोजन बनाकर आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक १ व ४ के बच्चों को भोजन दिया जाता था परन्तु कुछ दिनों से बच्चों को भोजन नही मिलने की जानकारी मिलने पर केन्द्र पहुंचकर जानकारी ली गई तो बताया गया कि उन्हे मानदेय नही मिला है।









































