बैहर रोड गांगुलपरा घाटी में आर्टिका कार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई इस दुर्घटना में 3 शिक्षक सहित 4 लोग घायल हो गए 3 जून को 1:40 पर यह सड़क दुर्घटना भरवेली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब तीनों शिक्षक सीएम राइज की परीक्षा देकर अपने घर मोहगांव मलाजखंड जा रहे थे।
घटना में कृष्णा सिंह मरकाम 40 वर्ष ग्राम मोहगांव मलाजखंड, गंगेश्वरी बघेले 38 वर्ष ग्राम चिखलाबांध रामपायली, डीएल कंगाली कंगाले 50 वर्ष ग्राम नेवरगांव बैहर एवं रानी मर्सकोले 18 वर्ष हिंगना रोड नागपुर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में कार चालक गणेश मरकाम 21 वर्ष मोहगांव मलाजखंड निवासी को मामूली चोटें आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा मरकाम और डीएल कंगाले शासकीय माध्यमिक शाला कटंगी में पदस्थ है एवं गंगेश्वरी बघेले शासकीय प्राथमिक शाला भीमा में पदस्थ है। रानी मर्सकोले हिंगना रोड नागपुर निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा है और वह 4 दिन पहले कृष्णा मरकाम के घर मेंआई थी।
3 जून को बालाघाट में सीएम राइज की परीक्षा थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी तीनो शिक्षक कार से बालाघाट आए थे । परीक्षा होने के बाद सभी लोग आर्टिका कार से बालाघाट से मोहगांव मलाजखंड जाने निकले थे। कार को शिक्षिका कृष्णा मरकाम का बेटा गणेश मरकाम चला रहा था। इस दौरान बैहर जाते समय गांगुलपरा घाट चढ़ते समय गणेश मरकाम ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे पेड़ से टकराकर रोड किनारे खाई में जा गिरी।
कार के खाई में गिरने के साथ ही कृष्णा मरकाम रानी मर्सकोले डी एल कंगाले और गंगेश्वरी बघेले घायल हो गए जो कार के अंदर ही थे जिन्हें गणेश मरकाम ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।








































