25 जनपद सीट के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में

0

पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद बालाघाट जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। 10 जून की देर रात तक चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद 11 जून से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार शुरू कर देगे।

जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत जनपद सदस्यों के लिए गुरुवार तक 118 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से शुक्रवार को 8 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया गया जिनमें 4 पुरुष एवं 4 महिला अभ्यर्थी शामिल है।

इस प्रकार अब जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत 25 जनपद सदस्य सीट के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में है जिन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है, इन प्रत्याशियों में 59 महिला और 51 पुरुष प्रत्याशी शामिल है।

जनपद पंचायत बालाघाट अंतर्गत आने वाले 77 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन फार्म में से शुक्रवार को 26 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया गया है। जिसके बाद अब 77 सरपंच पद के लिए कुल 287 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है इन प्रत्याशियों में 156 महिला और 131 पुरुष उम्मीदवार शामिल है।

बात अगर 77 ग्राम पंचायतों के पंच पद के लिए करे तो शुक्रवार को 84 अभ्यर्थियों द्वारा पंच पद से नामांकन फार्म वापस ले लिया गया है जिनमें 30 महिला और 54 पुरुष अभ्यर्थी शामिल है। इस प्रकार अब 77 ग्राम पंचायतों के पंच पद के लिए कुल 1912 पंच पद के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिनमें 1049 महिला और 863 पुरुष प्रत्याशी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here