नगर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटना

0

भीषण गर्मी के दौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं इसी कड़ी में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई है अज्ञात कारणों के चलते इन दोनों जगहों पर लगी आग पर नपा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

आगजनी की पहली घटना नगर पालिका बालाघाट के अधीनस्थ आने वाले रेंगाटोला टोला डंपिंग यार्ड में हुई जहा अज्ञात कारणों के चलते एक बार फिर आग लग गई ।डंपिंग यार्ड के कचरे में अचानक लगी आग धीरे-धीरे फैलती गई जिसने एक लंबे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया उधर डंपिंग यार्ड परिसर स्थित रेंगाटोला सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने डंपिंग यार्ड से धुआं निकलते देखा और देखते ही देखते धुए के बीच आग की लपटें उठने लगी।

जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगो ने नपा फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगरपालिका फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

दूसरा मामला नगर के वार्ड नंबर 33 गायखुरी पटवारी प्रशिक्षण भवन के बाजू में बनी बस्ती का है जहां अज्ञात कारणों के चलते शीला नेवारे के मकान में भीषण आग लग गई। जहां आगजनी की इस घटना में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि पहले तो स्थानीय लोगों ने मकान में लगी इस आग पर काबू पाने की कोशिशें की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और नपा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here