अब बाजार में नहीं बेची जा सकेगी सेना की वर्दी

0

सेना ने युद्ध के लिए नई वर्दी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कदमों में नयी वर्दी की अनधिकृत बिक्री पर रोक लगाने और डिजाइन का पेटेंट हासिल करने संबंधी उपाय शामिल हैं। गौरतलब है कि 15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर नई वर्दी का लोकार्पण किया गया। लोगों ने बताया कि सेना के मौजूदा कर्मियों द्वारा अनाधिकृत विक्रेताओं से नई वर्दी खरीदने पर पाबंदी लगाते हुए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
पेटेंट प्रक्रिया पूरी होने पर बिना अनुमति के नई युद्ध वर्दी बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैंट के दुकानदारों को इस संबंध में दिल्ली पुलिस और सेना के अधिकारियों की मदद से जानकारी दी गई और उनसे इसका (युद्ध वर्दी) का कपड़ा बेचने से बचने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here