बेलगांव से बकोड़ा पहुंच मार्ग के क्षतिग्रस्त पुल व सड़क का हुआ मरम्मत कार्य

0

नगर मुख्यालय से लगभग ३ किमी. दूर ग्राम पंचायत बेलगांव से बकोड़ा पहुंच मार्ग के बीच स्थित पुल गत दिवस हुई तेज बारिश व पांगा तालाब के फुटने से पानी के तेज बहाव के कारण पुल व सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे स्कूली बज्चें व ग्रामीणजनों को आने-जाने में हो रही परेशानी की समस्या को गत दिवस बालाघाट एक्सप्रेस अखबार में पानी के तेज बहाव से पुल व डामरीकरण सड़क हुई क्षतिग्रस्त शीर्षक के नाम से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारी हरकत में आये और गत दिवस क्षतिग्रस्त पुल व सड़क का मरम्मत कार्य करवा दिया है जिसके बाद से ग्रामीणजनों का मार्ग से आवागमन शुरू हो गया है। विदित हो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के द्वारा विगत वर्ष पूर्व बेलगांव से बकोड़ा पहुंच मार्ग का निर्माण के साथ ही पुल का भी निर्माण करवाया गया था परन्तु गत दिवस बालाघाट रोड़ स्थित पांगा तालाब के फुटने से तालाब का अत्याधिक पानी तेज बहाव के कारण खेतों व नाले में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के साथ ही पुल के ऊपर से करीब ४-५ फीट पानी बहने के कारण पुल के समीप रोड़ के नीचे का बैस गुणवत्तापूर्ण नही होने के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क का एक हिस्सा धसकने के साथ ही करीब ५ फीट गहरा गड्डा बन गया था जिसके कारण मार्ग से आवागमन करने में स्कूली बज्चें व ग्रामीणजनों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था साथ ही किसानों की खरीफ फसल भी खराब हो गई थी। ग्रामीणजनों को मार्ग के क्षतिग्रस्त से हो रही परेशानी को देखते हुए गत दिवस प्रशासन के द्वारा सड़क में बने ५ फीट गहरे गड्डे को गिट्टा से भरवाने के साथ ही मरम्मत कार्य करवा दिया गया है। चर्चा में ग्रामीणजनों ने बताया कि गत दिवस हुई अनवरत बारिश व पांगा तालाब के फुटने से बेलगांव- बकोड़ा पहुंच मार्ग स्थित पुल के नीचे से मिट्टी धसक जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं लगभग ५ फीट गड्डा हो जाने से आवागमन में परेशानी हो रही थी और उक्त समस्या को समाचार अखबार में प्र्रकाशित किया गया था। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य करवा दिया गया है परन्तु नाले में बाढ़ आने से पुन: जस की तस स्थिति निर्मित हो जायेगी इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि पुल की ऊंचाई बढ़ाये एवं बाढ़ से किसानों की फसल खराब हुई है उसका सर्वे कर मुआवजा दिया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here