रितेश बोले, मैंने 4-5 सेक्स कॉमेडी में काम किया, उस वक्त मेरे पिता मुख्यमंत्री थे

0

रितेश देशमुख आजकल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स को गुदगुदाते रहते हैं। उनके वीडियोज काफी पॉप्युलर हैं। वह इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता हैं। हालांकि बतौर सोलो हीरो उनके पास कुछ खास हिट फिल्में नहीं हैं। उन्होंने कुछ सेक्स कॉमेडी मूवीज में काम किया है। उन्हें बिलकुल फिक्र नहीं कि उनके बच्चे बड़े होकर इन फिल्मों के बारे में क्या सोचेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला। उन्होंने उस वक्त सेक्स कॉमेडी में काम किया जब उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। रितेश ने मस्ती, ग्रैंड मस्ती, क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों में काम किया है। रितेश ने कहा, मैं अकेला ऐक्टर हं जिसने 4-5 सेक्स कॉमेडी कीं। मुझे इस पर जरा भी शर्मिंदगी नहीं है। एक पॉइंट के बाद और कोई ऑफर्स नहीं थे। मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरे बच्चे भविष्य में क्या सोचेंगे। मैंने जब ये फिल्में कीं, उस वक्त मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। मैंने इसे चुना। मेरे पेरेंट्स ने कभी नहीं कहा कि ये करो और ये नहीं। उन्होंने मुझे अपनी मर्जी से चीजें चुनने की आजादी दी। बात करें मेरे बच्चों की कि वे क्या देखें, उन्हें मेरे काम के बारे में पता ही नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here