महिला आईपीएल में पांच विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति दे सकता है बीसीसीआई

0

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले पहले महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में शामिल टीमों को पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरने की अनुमति देने के साथ ही ही 20 लीग मुकाबलों पर विचार कर रहा है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार महिला आईपीएल के लिए अस्थायी विंडो मार्च 2023 की है।
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार इस इलेवन में ज्यादा से ज्यादा चार विदेशी खिलाड़ी आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों से हो सकते हैं। इसके अलावा एक सहयोगी देश से हो सकता है। महिला आईपीएल में टीमों का नाम जोन के अनुसार या टीम के अनुसार रखें इसपर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस मामले में आईपीएल अध्यक्ष और बीसीसीआई टीमों के साथ-साथ होने वाली बैठक में स्थल को लेकर भी कोई अंतिम फैसला करेगा।
महिला आईपीएल एक अलग प्रारूप में हो सकता है, जिसमें एक शहर में खेले जाने वाले सभी मैच पूरी तरह से दूसरे स्थान पर जाने से पहले होते हैं।रिपोर्ट में यह भी कहा गया, ‘केवल 20 लीग मैचों को ध्यान में रखते हुए, महिला आईपीएल के लिए प्रति सत्र में कम से कम दो स्थान शामिल होंगे। इसलिए 2023 सत्र दो स्थानों पर खेला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here