ग्राम पंचायत मौदा की तरह ही समनापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आमगांव से कलेक्टर कार्यालय पहुंची करीब आधा सैकड़ा महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुए उनके गांव में भी पूर्णत: शराबबंदी किए जाने की मांग की ।जिन्होंने गांव के कुछ लोगों पर अवैध तौर से शराब बनाने और उस शराब को अवैध तौर पर बेचने का आरोप लगाते हुए, उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाही ना होने की बात कही है। जिन्होंने स्थानीय पुलिस पर खर्चा पानी लेकर बिना कार्यवाही के ही वापस चले जाने का आरोप लगाते हुए, अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाया है वही उन्होंने शराबबंदी की मांग को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की गुहार लगाई है।










































