ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिहोरा में चंदा मांगने का विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और चली लाठी में दोनों पक्ष के 8 लोग लहूलुहान घायल हो गये। ग्राम सिहोरा में यह वारदात 30 अक्टूबर को 9:30 बजे करीब हुई। इस वारदात में अत्यधिक चोट लगने से 4 घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया वही इस वारदात में अन्य 4 लोंगो को मामूली चोट आई। ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर दोनों पक्ष के 14 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को ग्राम सिहोरा में मडई का कार्यक्रम था और इस मडई के कार्यक्रम में गांव के लोगों से चंदा लिया गया था। शाम 7:00 बजे करीब धन सेवक लिल्हारे का बड़ा भाई इंच लाल लिल्हारे आखर चौक में मंडई कमेटी के अध्यक्ष भूरिया को चंदा देने गया था और उसने 100 रुपये चंदा दिया था किंतु वहां पर खड़े भोजलाल मांदरे ने इंचलाल लिल्हारे को कम चंदा दिया कहकर गालियां दी थी। जिसके बाद इंचलाल अपने घर आ गया था ।30 अक्टूबर को सुबह वह दूध बेचने गोंदिया चला गया था। सुबह 9:30 बजे भोजलाल मांदरे अपने गांव के खेमलाल माहुले के घर जा रहा था। उस समय धनसेवक लिल्हारे, होलीराम लिल्हारे, राजू लिल्हारे अपने घर के सामने खड़े थे और धनसेवक ने भोजलाल को बोला कि कल मेरे बड़े भाई इंचलाल लिल्हारे को मडई का चंदा कम दिया कहकर क्यो गाली दिया था। कहने के साथ ही सभी लोग भोजलाल को गाली गुप्तार कर मारपीट करने लगे इसी दौरान भोजलाल के रिश्तेदार भी वहां पर बीच-बचाव करने के लिए लाठी लेकर दौड़े और दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी बाजी, मारपीट हो गई चली। जिसमें दोनों पक्ष के 8 लोग सिर हाथ पैर में लाठी का वार पड़ने से लहूलुहान होकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ई एम टी सुधीर दमाहे, पायलट इजित ठाकुर और 100 डायल के कर्मचारियों ने सभी घायल को जिला अस्पताल लाए। जिनमें अत्यधिक चोट लगने से घायल सोमचंद पिता इंचलाल लिल्हारे, राजकुमार पिता पांडुरंग लिल्हारे, ज्ञानचंद पिता शोभाराम लिल्हारे, डेलीचंद पिता इंचलाल लिल्हारे, को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया वही इस पक्ष के अन्य 2 घायल भोजलाल पिता मानिक मांदरे, प्रशांत पिता चेनलाल लिल्हारे, को मामूली चोटें आई वहीं दूसरे पक्ष के धनसेवक पिता लखनलाल लिल्हारे, होलीराम पिता लखनलाल लिल्हारे को चोटे आई। इस वारदात की रिपोर्ट दोनों पक्ष द्वारा ग्रामीण थाना में की गई। जिनमें धनसेवक पिता लखन लाल लिल्हारे 32 साल द्वारा की गई रिपोर्ट पर भोजलाल मांदरे, ज्ञानचंद लिल्हारे राजकुमार लिल्हारे, मुकेश मांदरे, राकेश मांदरे,डेली लिल्हारे, सोमचंद लिल्हारे, बारिक लिल्हारे के विरुद्ध धारा 147 148 294 323 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया गया वहीं दूसरे पक्ष के भोजलाल पिता मानिक मांदरे 47 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर धनसेवक लिल्हारे, होली राम लिल्हारे, रज्जू लिल्हारे, अजय लिल्हारे, पवन लिल्हारे और रमेश लिल्हारे के विरुद्ध धारा 294 323 506 34 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया गया ।इस मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक मुकेश रंगारी द्वारा की जा रही है।









































