स्कूल के सामने स्थित गड्ढे में गिरने से छात्र की मौत

0

तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुडरुघाट स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सामने कुछ दूर स्थित पानी से भरा गड्ढा, इस शिक्षण संस्था के एक छात्र की मौत का कारण बन गया। मृतक बालक राघव पिता रमेश ओगारे 9 वर्ष ग्राम गुडरुघाट निवासी है। 7 नवंबर को 2:00 बजे करीब यह घटना लंच टाइम में उस समय हुई जब यह बालक अन्य छात्रों के साथ खेलते खेलते गड्ढे तरफ चला गया था। तिरोड़ी पुलिस ने इस छात्र की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दी है और आगे मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक राघव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जिसकी एक छोटी बहन है माता पिता मजदूरी करते हैं और गांव के मवेशी चरा कर अपना जीवन यापन करते हैं। बालक राघव अपने गांव की शासकीय प्राथमिक शाला मैं कक्षा तीसरी का छात्र था। रोज की तरह 7 नवंबर को बालक राघव अपने गांव की शासकीय प्राथमिक शाला पढ़ने गया था। 2:00 लंच टाइम मैं छुट्टी होने पर बालक राघव अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते स्कूल से कुछ दूर पानी से भरे गड्ढे तरफ चला गया और गड्ढे के पास खेलते खेलते अचानक वह पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया और वह गड्ढे के पानी में डूब गया था। बालक राघव को गड्ढे में के पानी में डूबते देख अन्य बच्चे स्कूल पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों को जानकारी दी खबर लगते ही गांव के लोग भी पहुंच गए थे। बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। झनकलाल ओगारे 34 वर्ष ने इस घटना की रिपोर्ट तिरोड़ी थाना में की थी। जहां से सहायक उपनिरीक्षक सतीश गेडाम ने गुडरु घाट पहुंचकर मृतक बालक राघव की लाश बरामद की और पंचनामा कार्य पश्चात बालक राघव की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए आगे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here