गावस्कर बोले , खेल को अलविदा कह सकते हैं कुछ अनुभवी खिलाड़ी

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार इंग्लैंड के हाथों आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं। गावस्कर ने साथ ही कहा कि आने वाले समय में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी संभाल सकते हैं। साथ ही कहा कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव हो सकता है। । गावस्कर ने कहा, ‘कप्तान के रूप में अपने पहले असाइनमेंट पर इंडियन प्रीमियर लीग जीतने के बाद, उन्होंने पांड्या को अगले कप्तान के रूप में नामित किया था। पांड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे जबकि कुछ खिलाड़ी खेल को अलविदा कर देंगे। टीम की इस बाहर के बाद 30 से अधिक उम्र के कई खिलाड़ी टी20 टीम में अपने बने रहने पर विचार करेंगे।
इस पूर्व कप्तान ने आईसीसी आयोजनों के अहम मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘भारत इन नॉकआउट मैचों में बेहतर नहीं कर पा रहा है। विशेषकर बल्लेबाजी में जबकि बल्लेबाजी ही उसकी ताकत रही है। ’ उन्होंने कहा, ‘टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही जितनी होनी चाहिए। जबकि यहां पहुंचने पर आपको यह समझ लेना चाहिये कि ग्रुप स्तर की तुलना में गेंदबाजी आक्रमण अधिक बेहतर मिलने वाला है। बल्लेबाजी में अच्छे रन नहीं बनने से गेंदबाजों पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है जिससे वह बिखर जाती है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here