क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन से निराश है। सीएसके अनुसार टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कहा कि इसके लिए एक पेनल का गठन होगा। साथ ही कहा कि भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए टीम जरुरी सुधार भी करेगी।
अच्छे खिलाड़ी होने के बाद भी दक्षिण अफ्रीकी टीम अक्सर बड़े मैच में दबाव के बीच बिखर जाती है। विश्व कप में एक बार फिर यह साबित हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोच एनवे ने कहा, ‘हमें प्रदर्शन की समीक्षा करनी ही होगी। हम एक समिति का गठन भी करेंगे।’ हम अब टीम के खराब प्रदर्शन को भुलाकर आगे की तैयारियों पर ध्यान देंगे। इसके लिए हमने एक स्पष्ट रणनीति बनाई है। हमारा लक्ष्य आगामी विश्व कप की बेहतर तैयारी करना रहेगा।’ दक्षिण अफ्रीका टीम लीग स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी कभी भी एकदिवसीय या टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंची है। इसपर एनवे ने कहा, ‘टीम जीते या हारे, हम टीम के साथ हैं हालांकि उसे बेहतर बनाने के लिए जो भी बदलाव करने होंगे वह करेंगे।’










































