कोतवाली पुलिस ने किया दो चोरी का खुलासा

0

कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर मोंटू उर्फ आदित्य चौहान से कोतवाली क्षेत्र में हुई दो चोरी का खुलासा करते हुए उसके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात, नगदी 12500 और एक एलईडी टीवी जप्त किया। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय इस अन्तराजिय चोर ने 14 नवंबर की रात्रि नगर के वार्ड नंबर 28 स्नेह नगर से सोना चांदी के जेवरात नगदी रुपए चोरी किया था वही सरेखा के एक मकान से एक एलईडी टीवी चोरी की थी। इस शातिर चोर से अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर की रात्रि बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 28 स्नेहनगर स्थित राहुल सेवईवार के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगद 40 हजार रुपए चोरी करने गए थे वही इसी रात स्थित एक मकान पर एक एलईडी टीवी चोरी हो गई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457 380 भा द वि के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। लगातार हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों को पकड़ने हेतु एक टीम गठित की गई। इस दौरान मुखबीर द्वारा द्वारा सूचना मिली की भरवेली के शातिर चोर मोंटू उर्फ आदित्य चौहान नीले रंग की अपनी पिता की हीरो मेस्ट्रो स्कूटी से घूमता है जो पिछले दो-तीन दिनों से बहुत पैसा खर्च कर रहा है जो सर पर टोपी भी लगाता है और उसके पैर में राड़ डली है जिसके कारण वह लंगड़ाकर चलता है। मौके पर मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस रात मौके पर घूम रहे चोर की पहचान मोंटू उर्फ आदित्य चौहान से हुई। मुखबीर द्वारा बताएं हुलिए के संदेही से मिलान होने पर संदेही मोंटू उर्फ आदित्य चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने नगर के वार्ड नंबर 28 में एक मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर गोदरेज की अलमारी में रखे सोना चांदी के जेवरात तो नगद राशि चोरी करना कबूल किया और उसी दिनांक को रेखा से एक एलईडी टीवी चोरी करना भी स्वीकार किया। कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर मोंटू उर्फ आदित्य चौहान की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने चदी के जेवरात जिनमें 3 जोड़ी पायल एक जोड़ी करधन एक चांदी की कटोरी 8 नग बिछिया चांदी के 6 सिक्के चांदी की दो मोतिया एक केसियो कंपनी की हाथ घड़ी नगद 12500 रुपए तथा सरेखा से चोरी की गई एक एलईडी टीवी सहित दो लाख के चांदी के जेवरात के अलावा घटना में उपयुक्त स्कूटी क्रमांक एमपी 50 एस 7618 जबकि गई। जिसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है। बताया गया है कि मोंटू उर्फ आदित्य चौहान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय था जिसके विरुध दोनों राज्य में 25 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है इसके अलावा उसके विरुध दो बार जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है । शातिर चोर मोंटू और आदित्य चौहान को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है इस चोर से अन्य चोरी के संबंध में खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मोंटू की शोहरत चोरी करने की है, जिससे ढाई लाख का मसरुका एक एलईडी टीवी और जेवरात जप्त किया गया है- नगर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा

नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि नगर में लगातार चोरी की घटना हो रही थी। 12 नवंबर को स्नेह नगर मैं चोरी की घटना हुई। कोतवाली में तत्काल अपराध क्रमांक 500/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी कैमरा और लोगों से जानकारी प्राप्त करने पर मोंटू उर्फ आदित्य चौहान के बारे में जानकारी मिली, वह क्षेत्र में देखा गया था। जो भरवेली क्षेत्र का रहने वाला है इसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट चोरी सहित अन्य प्रकार के अपराध दर्ज किए गए हैं। इसके विरुध महाराष्ट्र में भी अपराध दर्ज है। इसका दो बार जिला बदर किया जा चुका है। इसकी शोहरत अपराध करने की है। हाल ही में इसके कब्जे से कुल मिलाकर ढाई लाख रुपए का मशरूका टीवी और जेवरात जप्त किया गया है किसके साथ और कोई नाम सामने नहीं आया है। सीसीटीवी फुटेज में अकेले ही देखा गया है। जिससे दो चोरी का खुलासा हुआ है जिसने एलईडी टीवी सरेखा से और जेवरात स्नेह नगर से चोरी किए थे। मोंटू उर्फ आदित्य चौहान से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here