जिला प्रशासन और नगर पालिका के सहयोग से नेहरु स्पोर्टिग क्लब के तत्वधान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के चंद्रशेखर आजाद मैदान में स्वर्गीय नारायण सिंह ममोरियल अखिल भारतीय स्वर्ण कप हाकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। 9 से 15 दिसंबर तक आयोजित इस हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ किया गया ।जहां शुभारंभ के मौके पर इटारसी और सिवनी के मध्य उद्घाटन मैच खेला गया ।जहां उद्घाटन मैच के दौरान इटारसी हॉकी टीम ने एक गोल से अपनी बढ़त बनाई तो वही सिवनी की टीम ने लगातार दो गोल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान नपा अध्यक्ष अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, सरदार पटेल कॉलेज के डायरेक्टर दिवाकर सिंह नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, अनिल धुवारे, नपा सभापति कमलेश पांचे, पार्षद मानक बर्वे, उज्जवल आमाडारे, रैना सुराना, संगीता कावरे, प्रेमचंद वैद्य, प्रकाश चतुरमोहता नेहरू स्पोर्टिग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, महासचिव विजय वर्मा, मकरंद अंधारे, गोपाल धुर्वे, सुशील वर्मा, रमेश उके, राजकुमार शांडिल्य, ब्रजेश मिश्रा, वामन उके, चीनू गंगवानी, सुब्रत राय सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शामिल होंगी 18 टीमें
नेहरू स्र्पोटिंग क्लब द्वारा इस वर्ष आयोजित 44वी स्वर्गीय नारायण सिंह ममोरियल अखिल भारतीय स्वर्ण कप हाकी प्रतियोगिता में देश की 18 टीमें भाग ले रही है। जिसमें इटारसी, सिवनी बॉयज, मराठा रेजीमेंट बेलगाम, ईएमई जालंधर, डीएसओ झांसी, आर्टलरी नासिक, सांई राजनांदगाव, औरंगाबाद, सेल राऊरकेला, जबलपुर, नेहरू स्र्पोटिंग क्लब बालाघाट, फीडर सेंटर बालाघाट, गोंदिया, आर डबल्यू एफ बैंगलोर, सेफई ईटावा, दुर्ग इलेवन, बिलासपुर एकेडमी जैसी दिग्गज टीमों का समावेश है।
आज खेले जाएंगे प्रतियोगिता के तीन मैच
टूर्नामेंट के दूसरे दिन 10 दिसम्बर को तीन मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच नेहरू स्र्पोटिंग क्लब बालाघाट व गोंदिया के बीच होगा प्रतियोगिता का दूसरा मैच राजनांदगांव व औरंगाबाद के मध्य खेला जाएगा इसी तरह प्रतियोगिता का तीसरा मैच सिवनी व आर्टलरी नासिक के बीच खेला जाएगा। जिस पर उपस्थित रहने की अपील नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के तमाम पदाधिकारी सदस्यों द्वारा की गई है।










































