जादू टोना के शक में समाज ने एक परिवार का किया हुक्का पानी बंद

0

मानव समाज आज 21वीं सदी में जी रहा है ।मानव जाति जहां एक ओर चांद पर जाने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर आज भी हमारा समाज अंधविश्वास से घिरा हुआ है ।जहां सबसे ज्यादा अंधविश्वास ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रहा है। जहां अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी है कि लोग अंधविश्वास के चलते किसी के भी साथ मारपीट करने या किसी की भी जान लेने पर आमादा हो जाते हैं ।या अंधविश्वास के चलते 21वीं सदी में भी किसी भी परिवार का हुक्का पानी बंद कर, उसका समाज से बहिष्कार कर दिया जाता है ।
जादू-टोना के शक में समाज से बहिष्कृत किए जाने का एक ऐसा ही मामला बिरसा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैंडाटोला में सामने आया है। जहां जादू-टोना के शक में गांव वालों ने ना सिर्फ एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, बल्कि समाज से उनका हुक्का पानी बंद कर दिया गया है ।जहां गांव में ना तो कोई उन्हें राशन पानी देता है और ना ही किराना दुकान से उन्हें सामान दिया जा रहा है। अंधविश्वास का आलम कुछ इस तरह है कि यदि गांव का कोई व्यक्ति उस पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात भी कर लेता है तो उस व्यक्ति पर भी 1000रु का जुर्माना लगा दिया जाता है। जहां गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए उसका समाज से बहिष्कार कर दिया है। तो वही गांव के लोग उस पीड़ित परिवार को गांव से भगाने पर आमदा है ।जहां के पीड़ित परिवार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उन्हें न्याय दिलाने और आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here