महंगाई से निपटने की रणनीति:ढाई साल में आरबीआई ने दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा

0

रिजर्व बैंक ने बीते कुछ वर्षों में ताबड़तोड़ सोना खरीदा है। अप्रैल 2020 से सितंबर 2022 के बीच RBI ने 132.34 टन सोना खरीदा। इस दौरान दुनिया के किसी भी केंद्रीय बैंक ने इतना सोना नहीं खरीदा। वहीं 2022 में 17.46 टन खरीदारी के साथ RBI दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदार है।

भारतीय रिजर्व बैंक गोल्ड रिजर्व के मामले में सितंबर 2022 तक 785.35 टन के साथ नौवें स्थान पर रहा। 1 अप्रैल 2018 से लेकर 30 सितंबर 2022 के बीच RBI अपने गोल्ड भंडार में 225.03 टन की बढ़ोतरी की। सितंबर तिमाही में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 400 टन से ज्यादा सोना खरीदा, जो 1 साल पहले की तुलना में 4 गुना है। इस साल 17.46 टन सोना खरीदकर RBI दुनिया का तीसरा बड़ा गोल्ड खरीदार रहा।

दुनियाभर के सेंट्रल बैंक क्यों खरीद रहे गोल्ड?
डॉलर में बेतहाशा मजबूती के बाद दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। RBI सहित ज्यादातर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदने की मुख्य वजह महंगाई से निपटने की रणनीति है। महंगाई बढ़ने पर करंसी की वैल्यू घटती है, जबकि सोने की बढ़ती है। इसके अलावा अनिश्चितता के बीच सुरक्षा के लिए भी गोल्ड रिजर्व रखा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here