महान फुटबॉलर पेले का निधन:82 साल की उम्र में साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पेट के कैंसर से पीड़ित थे

0

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। पेले के निधन के बाद ब्राजीली सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

बेटी ने कहा – हम जो भी हैं सब आपकी बदौलत
पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here