नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी राजा भोज जयंती

0

रविवार को नगर के पवार छात्रावास भवन में जिला क्षत्रीय पवार समाज की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक में जहां बसंत पंचमी के पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम राजा भोज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने और जयंती विशेष पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया ,तो वहीं सामाजिक बैठक के दौरान जिला क्षत्रीय पवार युवा संगठन का गठन का विस्तारीकरण कर, सर्व सहमति से पदाधिकारी मनोनीत किए गए ।जहां सर्व सहमति से पदाधिकारियों को मनोनीत कर, उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।जिनसे सभी को लेकर मिलजुल कर कार्य करने, आगामी समय में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और समाज को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज के उत्थान को लेकर अपना योगदान देने की अपेक्षा की गई। पवार छात्रावास में आयोजित इस बैठक के दौरान राजाभोज जयंती, समाज का वार्षिक अधिवेशन और सामाजिक अधोसंरचना पर विस्तृत चर्चा हुई, इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने फरवरी माह में जिला स्तरीय राजा भोज जयंती सम्मेलन का आयोजन करने और इस सम्मेलन के पूर्व महिला संगठन की घोषणा किए जाने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि आगामी बैठक में क्षत्रीय पवार समाज युवा संगठन महिला इकाई का गठन कर महिलाओं को भी संगठन की कमान सौंपी जाएगी।आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जहां कोषाध्यक्ष दिलीप राहंगडाले ने वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा रखी, तो वही युवा अध्यक्ष गुड्डा चौधरी ने युवा कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया और समाज के वरिष्ठ के मार्गदर्शन में काम करने के लिए प्रेरित किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय पवार समाज पूर्व अध्यक्ष ख़िरसागर पारधी,महासचिव शेषराम राहंगडाले , उपाध्यक्ष यशवन्त शरणागत, कोषाध्यक्ष दिलीप राहंगडाले, युवा समिति के अध्यक्ष गुड्डा चौधरी, उपाध्यक्ष नरेश पारधी, सचिव दीपक राहंगडाले, कोषाध्यक्ष रजत कटरे, डॉ नरेंद्र हरिनखेड़े, वेदप्रकाश पटेल ,दिलीप पटेल , डॉ शेरसिंह बिसेन, राज हरिनखेरे, अधि0 जी0एल0 गौतम, विशाल बिसेन, दिलीप रिनायत, गुणेंद्र बिसेन सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य व सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here