भरवेली थाना अंतर्गत बालाघाट रोड सिवनी कैंप के पास कचरा गाड़ी की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल वृद्ध सुरजू पिता दादू पन्द्रे 70 वर्ष सिवनी कैंप भरवेली निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजू पन्द्रे सिवनी कैंप भरवेली में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि 29 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सुरजू पन्द्रे चाय पीने के लिए दुकान जा रहा था ।जय बड़ा देव मंदिर के पास कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार लापवाही पूर्वक कचरा गाड़ी चलाकर रिवर्स करने पर सुरजू पन्द्रे इस कचरा गाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया था। जिस परिवार के लोगों ने गोंदिया के अस्पताल में भर्ती किए थे। किंतु सुरजू पन्द्रे की हालत खराब होने पर परिवार वालों ने 30 सितंबर को उसे जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।