Aamir Khan-Gauri Spratt के वेडिंग वन्यू का हुआ खुलासा, गेस्ट लिस्ट भी आई सामने

0

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। आमिर खान और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब गौरी स्प्रैट और आमिर खान की शादी के वेन्यू और गेस्ट की लिस्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

यहां होगी आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी

आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान की शादी को लेकर सामने आई एक नई खबर है। एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को मुंबई में आमिर के घर पर होगी। इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल रहेंगे। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी भव्य शादी की तैयारी नहीं कर रहे हैं। वे अपने घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। शादी की रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी होंगी। इस खास मौके पर आमिर के बच्चे भी मौजूद रहेंगे और इस खुशी का हिस्सा बनेंगे।

शादी में पहुंचेंगे इतने गेस्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की निजी रजिस्टर्ड शादी में देश के अलग-अलग हिस्सों से मेहमानों को बुलाया गया है। इस समारोह में करीब 100 से 150 लोगों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने परिवार और करीबी मेहमानों को खुद जाकर शादी का निमंत्रण दिया है। वहीं, जानकारी के मुताबिक इस समारोह के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी इनवाइट नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here