AC का Dry Mode क्या है, कब और क्यों करें इस्तेमाल

0

आप एसी का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन कभी एसी रिमोट पर गौर किया हो तो एसी के अलग-अलग मोड्स आपको भी जरूर नजर आए होंगे। लेकिन किस मोड का इस्तेमाल कब करना चाहिए इसे लेकर जरूर कंफ्यूज हो गए होंगेAC Dry Mode Guide: एसी का इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए लगभग हर घर और ऑफिस में किया जाता है। ज्यादातर लोग एसी को सिर्फ कूलिंग के लिए चलाते हैं और रिमोट में दिए अलग-अलग मोड्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। हालांकि, एसी में मौजूद हर मोड का अपना अलग काम होता है। इन्हीं में से एक Dry Mode है, जो खासतौर पर हवा में मौजूद नमी को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि एसी का ड्राई मोड क्या होता है, यह कैसे काम करता है और इसे कब इस्तेमाल करना चाहिए।

Dry Mode क्या होता है?

एसी का Dry Mode कमरे की हवा में मौजूद अतिरिक्त ह्यूमिडिटी को कम करने में काम आता है। इस मोड में एसी का फोकस कमरे को तेजी से ठंडा करने के बजाय हवा से नमी हटाने पर होता है। रिमोट में इसे आमतौर पर ‘Dry’ या पानी की बूंद के निशान से पहचाना जा सकता है।

कैसे काम करता है Dry Mode?

जब एसी को ड्राई मोड पर चलाया जाता है, तो इंडोर यूनिट कमरे की नम हवा को खींचती है। यह हवा ठंडी कॉइल के संपर्क में आती है, जिससे हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है। यह पानी ड्रेनेज सिस्टम के जरिए बाहर निकल जाता है। इसके बाद कम नमी वाली हवा कमरे में वाकब इस्तेमाल करना चाहिए Dry Mode?

Dry Mode का इस्तेमाल खासतौर पर बारिश या ज्यादा नमी वाले मौसम में किया जा सकता है। ऐसे समय तापमान बहुत ज्यादा न होने के बावजूद कमरे में उमस महसूस हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर बाहर बारिश हो रही है और कमरे में हवा चिपचिपी लग रही है, तो ड्राई मोड इस्तेमाल कर सकते हैं। तटीय या ज्यादा ह्यूमिडिटी वाले इलाकों में भी यह मोड आरामदायक वातावरण बनाने में मदद कर सकता है।

क्या Dry Mode कमरे को ठंडा भी करता है?

ड्राई मोड में भी कमरे का तापमान कुछ कम हो सकता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य तापमान को तेजी से घटाना नहीं, बल्कि नमी कम करना होता है। इसलिए बहुत गर्म कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए सामान्य Cool Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, जब तापमान ठीक हो लेकिन उमस ज्यादा हो, तब Dry Mode इस्तेमाल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here