BSNL ने बिना कीमत बढ़ाए अपने 225 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बेनिफिट्स में कटौती करके इसे महंगा कर दिया है। कंपनी ने रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा बरकरार रखते हुए इस प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है।भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का एक किफायती रिचार्ज प्लान अब यूजर्स के लिए महंगा हो गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने प्लान की कीमत में सीधा इजाफा नहीं किया है, लेकिन उसमें मिलने वाले बेनिफिट को कम कर दिया है। जिससे प्लान अपने आप ग्राहकों के लिए महंगा हो गया है। यह पहली बाक नहीं है जब कंपनी ने ऐसी स्ट्रेटजी अपनाई है। इससे पहले ही बीएसएनएल कई बार अपने रिचार्ज प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को कम करके बिना पैसा बढ़ाए ही उन्हें ग्राहकों के लिए महंगा कर दिया है। इस बार कंपनी में 225 रुपये वाले प्लान की वैलेडिटी को कम किया है। सिर्फ बीएसएनएल ही नहीं बल्कि हाल ही में एयरटेल ने भी अपने कई लोकप्रिय प्लान्स को बंद करके लोगों को महंगे प्लान की ओर थकेल दिया है। कंपनियां इस तरह धीरे-धीरे प्लान्स को बिनी कीमत बढ़ाए महंगे करती जा रही हैं।
BSNL का 225 रुपये वाला प्लान
BSNL ग्राहकों के लिए 225 रुपये वाला प्लान अब महंगा हो गया है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ रोज 100 फ्री SMS और दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB मोबाइल डेटा भी दिया जाता है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को किसी भी OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। 225 रुपये वाला यह प्लान देश भर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह प्लान इसलिए महंगा हुआ है क्योंकि इसकी वैलिडिटी कम हो गई है।













































