Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, होने जा रही सर्जरी

0

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्टिंग के सब दिवाने हैं। बच्चन के करोड़ों फैंस है, जो उन्हें काफी प्यार करते हैं। एक्टर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ बात शेयर करते हैं। लेकिन अब बिग बी के चाहने वाले के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अमिताभ ने अपने स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी दी है। जिसके बाद से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना शुरू हो गई है। दरअसल शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। उन्होंने लिखा है, ‘मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता।’ ये छोटे से वाक्य ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पाई है। उनके प्रशंसकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि अमिताभ अपने ब्लॉग के जरिए डेली रूटीन की जानकारी देते हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपने तबियत ठीक नहीं होने के बारे में बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल – !!!!!! ????? लिखा है। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा, ‘कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में ‘चेहरे’, ‘झुंड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ है। वहीं कोविड-19 के कारण फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। बिग बी ने मूवी का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट के बारे में बताया है। यह फिल्म 18 जून 2021 को रिलीज होगी। वहीं उनके फिल्म ‘चेहरे’ 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए आने वाली है। इस मूवी में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी, कीर्ति खरबंदा, अन्नू कपूर, रघुवीर यादव है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती भी है। लेकिन हाल ही में जारी हुए पोस्टर से उन्हें हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here