Anti Pathhole AI: सड़क पर गड्ढा दिखा तो 4 सेकंड में नपेगा ठेकेदार, बेंगलुरु के इंजीनियर ने तैयार किया AI सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम

0

AI Pothole Detection System: खराब सड़क पर गाड़ी चलाते हुए या गुजरते हुए खुस्सा बहुत आता है लेकिन हर कोई हाथ पर हाथ धरे यह सोच कर बैठा रह जाता है कि आखिर किया ही क्या जा सकता है? इस सोच को बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने बदला और अपने हुनर से ऐसा सिस्टम तैयार कर दिया जो न सिर्फ सड़क पर गड्ढों की पहचान कर सकता है बल्कि उसे ठीक करने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार की जानकारी निकाल कर सिर्फ 4 सेकंड में रिपोर्ट भी तैयार कर सकता है, ताकि उस सड़क की मरम्मत तेजी से कराई जा सके।Bengaluru Engineer Dashcam Innovation : किसी खराब सड़क पर गाड़ी चलाते हुए आपके मन में भी आया होगा कि आखिर सड़क बनाई किसने है और क्यों खराब सड़क बनाने के लिए उनसे किसी तरह का हर्जाना नहीं लिया जाता? इस सवाल का हल बेंगलुरु के इंजीनियर ने AI की मदद से खोज निकाला है। गौरव सेन नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गाड़ियों में लगे डैशकैम, जीपीएस और OpenAI के विजन मॉडल का इस्तेमाल करके एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जो गाड़ी चलाते हुए न सिर्फ गड्ढों की पहचान कर लेता है बल्कि सरकारी डेटाबेस से उस सड़क के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारी का नाम भी खोज निकालता है।

इस सिस्टम की खासियत है कि यह सिर्फ 4 सेकंड में सबूतों के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार कर देता है, जिसका इस्तेमाल सड़क की शिकायत कर मरमत कराने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।डैशकैम और AI से गड्ढों की पहचान

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक(REF.), सिस्टम को तैयार करने के लिए गौरव सेन ने अपनी कार में डैशकैम, जीपीएस और एक्सेलेरोमीटर लगवाए। इनकी मदद से गाड़ी चलाते समय AI अलग-अलग आकार के गड्ढों को पहचान लेता है।
  • कई बार गड्ढे और स्पीड ब्रेकर दूर से एक जैसे लगते है लेकिन OpenAI के विजन मॉडल पर आधारित AI इनमें अच्छे से फर्क कर लेता है। इसके बाद सारे डेटा को प्रोसेस करके तैयार भी AI ही कर देता है।

जिम्मेदार ठेकेदार की पहचान

गाड़ी में लगे AI का असल काम गड्ढों की पहचान करने के बाद शुरू होता है। दरअसल गौरव सेन ने गड्ढों की मरम्मत के लिए जिम्मेदार ठेकेदार का पता लगाने के लिए अपने सिस्टम को करीब 2900 सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के डेटाबेस से जोड़ा।इसकी मदद से उनका सिस्टम गड्ढों की पहचान करने के साथ-साथ यह भी पता लगाकर बता देता है कि उन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी किसकी है। अगर सड़क वारंटी पीरियड में हो, तो ठेकेदार बिना किसी सरकारी खर्चे के उसे ठीक करना होता है।

4 सेकंड में सबूतों के साथ रिपोर्ट तैयार

गौरव सेन का ऐप गड्ढों को पहचानने से लेकर उनके ठेकादर को ढूंढ कर सिर्फ 4 सेकंड में एक पूरी रिपोर्ट तैयार कर देता है। इसमें गड्ढे की फोटो, सटीक लोकेशन, टेंडर का नंबर और संबंधित सरकारी अधिकारी का नाम भी मौजूद होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here