सुनीता आहूजा द्वारा दूसरे शादी करने के दावे के बाद भी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक इवेंट में शामिल हुए। दोनों का जोरदार स्वागत भी हुआ।बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में अनबन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में तलाक का केस वापस भी लिया। अभिनेता की पत्नी का दावा है कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज भी किया।अब इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैल रही कथित झूठी खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। गोविंदा ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर साफ कहा है कि उनकी निजी और पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं इस मामले में उन्होंने 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग करने को भी कहा।
कोमल रानी स्वर्णकार के साथ इवेंट में पहुंचे गोविंदा
दूसरी शादी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अब गोविंदा हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक इवेंट में नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को इवेंट में साथ पहुंचते देखा गया। इवेंट में कोमल ने सफेद रंग की ड्रेस कैरी की थी जबकि गोविंदा का जोरदार स्वागत किया गया। इवेंट के दौरान गोविंदा को बुके और तोहफे देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जब उनके माथे पर टीका लगाने की कोशिश की गई तो उन्होंने मना कर दिया।कैमरे के सामने आने पर गोविंदा ने फोटोग्राफर से कैमरा नीचे रखने के लिए भी कहा। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर गोविंदा और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी एक फिर चर्चा में है।
सुनीता आहूजा ने दूसरी शादी को लेकर क्या कहा था?
सुनीता आहूजा ने शुक्रवार को गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली थी। सुनीता से राखी सावंत ने फोन पर बातचीत की। इसी बातचीत में सुनीता ने गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई सालों से चुप रहने के बाद उन्हें इससे काफी दुख पहुंचा है। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।










































