Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे Zayn Saifi? वीडियो शेयर कर बोले- पैकिंग हो गई है…

0

Zayn Saifi Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ से मशहूर यू-ट्यूबर जैन सैफी का नाम जुड़ा है। इस मामले पर अब उन्होंने खुद भी चुप्पी तोड़ी है।Zayn Saifi Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। ‘बिग बॉस 20’ के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आए दिन ‘बिग बॉस 20’ से नामी सितारों के नाम जुड़ रहे हैं। मैरी कॉम से लेकर मौनी रॉय तक को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। कई सोशल मीडिया पर्सनालिटी के नाम भी ‘बिग बॉस 20’ के लिए सामने आ चुके हैं। मशहूर यू-ट्यूबर जैन सैफी का नाम भी सलमान खान के शो से जुड़ा। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 20’ में जैन सैफी कदम रखने वाले हैं। लेकिन इस खबर पर अब खुद यू-ट्यूबर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सामान पैक कर चुके हैं। जैन सैफी (Zayn Saifi) अपने लेटेस्ट व्लॉग में लड़ने की प्रैक्टिस करते दिखाई दिये। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं एक घर में जा रहा हूं, जहां हर सुबह परांठे और दही पर लड़ाइयां होती हैं। जैन सैफी ने कहा, “मेरा सूटकेस पैक कर दो, 100 दिनों के लिए। मेरे बैग में अच्छे-अच्छे परफ्यूम, बूट्स और एक तमंचा रख दो।” जैन सैफी ने अपने व्लॉग में आगे कहा, “आदमी पहले फेमस होता है बिग बॉस के घर में जाने के लिए। फिर वो घर में रहकर लड़ता है, ताकि और फेमस हो सके। फिर वो शो से निकल जाता है और गाने बनाता है जिससे और फेमस हो सके। तो यही चलता रहता है और मैं आपको बता दूं कि मैं पहले से ही फेमस हूं। फैंस चाहते हैं कि मैं बिग बॉस में जाऊं, लेकिन मेरी कोई भी इच्छा नहीं थी। हालांकि लोग देखना चाहते हैं कि मेरी पर्सनालिटी कैसी है। हालांकि मैं थोड़ा हानिकारक जरूर हूं।”जैन सैफी ने ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री पर दिया जवाब

जैन सैफी (Zayn Saifi) ने ‘बिग बॉस 20’ को लेकर आगे कहा, “एक आता है ठंड का मौसम और एक होता है गर्मी का मौसम। फिर आता है अगस्त का मौसम, जिसमें अफवाहें बनती हैं और हेडिंग बनती हैं कि मैं बिग बॉस में जा रहा हूं। कोई पोस्ट कर देता है कि मैं बिग बॉस के सेट के बाहर मिला था। वो सेट बिग बॉस का नहीं, बिग बाजार का मॉल था। लेकिन फिर यही सवाल कि मैं जा रहा हूं या नहीं। मेरे कपड़े पैक हो चुके हैं, मेरा बैग पैक है और मैं निकल रहा हूं। मेरी फ्लाइट है 5 सितंबर की और मैं गोवा में उतरूंगा। गोवा की भी अफवाहें आती हैं लेकिन मैं गोवा जरूर जाऊंगा। मगर सवाल है कि क्या मैं वहां से लोनावला बिग बॉस के सेट पर जाऊंगा? मेरे फैंस चाहते हैं कि मैं जाऊं, लेकिन बिग बॉस के घर में कोई भी ऐसी चीज अच्छी नहीं है जो मुझे वहां जाने के लिए तैयार कर सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here