Bigg Boss 20: Love Gill ने गुरप्रीत घुग्गी संग विवाद पर दिया हिंट! बोलीं- मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं.

0

Bigg Boss 20 Love Gill Hints About Controversy: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल ने स्काउट संग बातों-बातों में एक विवाद की तरफ इशारा किया, जिसे एक्टर गुरप्रीत घुग्गी संग जोड़ा जा रहा हैBigg Boss 20 Love Gill Hints About Controversy: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर आकर उनके और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने लव गिल पर भी आरोप लगाए थे और कहा था कि वो फंसा रही है और आप फंस रहे हो। ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड का वार के बाद स्काउट ओपी ने लव गिल से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दीं। लेकिन लव गिल ने स्काउट से सवाल किया कि इन सब में उनकी क्या गलती थी? क्योंकि उनके लिए वो हमेशा से भाई ही थे। लव गिल ने स्काउट ओपी से ये भी सवाल किया कि घांस पर उन्होंने क्या लिखा था? इन बातों के बीच ही लव गिल ने अपने एक और विवाद की ओर भी इशारा किया। ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में लव गिल ने स्काउट ओपी से चीजों को साफ करने के लिए कहा। लव गिल (Love Gill) ने स्काउट ओपी से पूछा, “जब वो बोल रही थी तुम्हारी गर्लफ्रेंड कि ये जाल में फंसा रही है, तब तूने उस चीज पर सफाई क्यों नहीं दी?” लव गिल ने स्काउट ओपी को उनके करियर को प्रभावित करने का जिम्मेदार ठहराया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं यहां से निकलूंगी तो चीजें मेरे लिए कैसे होंगी? लव गिल ने बातों-बातों में ही अतीत में हुए विवाद की तरफ इशारा किया और कहा, “मैंने पहले भी बताया है, मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं। मैं एक महीने पहले इन सब चीजों से बाहर निकलकर आई हूं।”लव गिल ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) संग हुए विवाद की ओर इशारा किया है। बता दें कि लव गिल के ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद उनके और गुरप्रीत घुग्गी के विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।क्या था लव गिल और गुरप्रीत घुग्गी का विवाद?

लव गिल और गुरप्रीत घुग्गी को लेकर इसी साल कई यू-ट्यूब चैनल पर अफवाह फैली थी कि एक मूवी की शूटिंग के वक्त दोनों के बीच अफेयर था। खबरों की मानें तो इस दौरान लव गिल प्रेग्नेंट हो गई थीं और विवाद को सुलझाने के लिए एक्ट्रेस के साथ 5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट हुआ था। हालांकि खुद गुरप्रीत घुग्गी ने इसे पूरी तरह से झूठ और मनगढ़ंत बताया था। बाबूशाही की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरप्रीत घुग्गी ने कहा था कि वह इन आरोपों के खिलाफ साइबर क्राइम डिपार्टमेंट का रुख करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here