‘BJP सरकार और मोदी जी में दूरदर्शिता में कमी’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों साधा पीएम पर निशाना, सुनाई खरी-खरी

0

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल और दूसरी जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अगर चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जातीं तो भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता, इसलिए सरकार ने चुनाव खत्म होने तक असली स्थिति देश से छिपाकर रखी।

खड़गे ने अपने बयान में आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दूरदर्शिता की कमी और आर्थिक नीतियों की विफलता को दिखाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है और आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है।

विपक्ष ने केंद्र को घेरा

हाल ही में, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। हालांकि विपक्ष का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार पहले भी टैक्स के जरिए भारी कमाई करती रही है और आम जनता को राहत नहीं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here