नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पर बड़ी सावधानी से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामला न्यायपालिका से जुड़ा है, इसलिए चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।
इसी दौरान बृजभूषण मामले पर ज्यादा टिप्पणी न करते हुए शशि थरूर ने संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होने और स्थगित होने पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि संसद सिर्फ बिल पास करने की जगह नहीं है, बल्कि देश के अहम मुद्दों पर चर्चा करने का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की कमी को मौजूदा हालात की बड़ी वजह बताया है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=NavbharatTimes&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2084172510837576137&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fshashi-tharoor-brij-bhushan-verdict-parliament-deadlock-statement%2Farticleshow%2F132825204.cms&sessionId=bd9ecef6e00e692a73b467774311042be35f5883&siteScreenName=NavbharatTimes&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px
बृजभूषण मामले पर क्या बोले थरूर?
- शशि थरूर ने कहा- चल रहे न्यायिक मामलों पर हमें फैसला नहीं सुनाना चाहिए।
- उन्होंने किसी भी पक्ष में टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए।
- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की शिकायत से जुड़े मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
संसद ठप होने पर जताई नाराजगी
- थरूर ने कहा कि संसद के बार-बार स्थगित होने से उन्हें निराशा हुई है।
- उनके मुताबिक संसद का महत्व सिर्फ कानून बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सरकार और विपक्ष के बीच खुलकर चर्चा होनी चाहिए।
- उन्होंने कहा कि आज सरकार और विपक्ष के बीच संवाद की कमी साफ दिखाई दे रही है और यही गतिरोध की बड़ी वजह बन रही है।










































