महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, CJP के प्रदर्शनों के दौरान देश में माहौल खराब करने और दंगे व अशांति भड़काने के लिए पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने की एक सोची-समझी साजिश रची थी। सेल ने ऐसे 429 अकाउंट्स को ब्लॉक और पोस्ट्स को प्लेटफॉर्म से हटवा दिया है। अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान से जुड़े X (ट्विटर) अकाउंट्स के एक बड़े नेटवर्क ने AI से बनाए गए वीडियो और वॉयसओवर तकनीकी का गलत इस्तेमाल करके नकली वॉयसओवर क्लिप से प्लेटफॉर्म को भर दिया। इन वीडियो में भारतीय सेना के जवानों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नाम से झूठे बयान भी जारी किए गए, जिसमें पीएम मोदी की वीडियो भी शामिल थी।













































