Closing Bell : लगातार दूसरे दिन तेजी, Nifty 170, Sensex 579 अंक चढ़ा, 3 वजहों से भागा बाजार

0

Stock Market Closing Bell : जुलाई के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा और कारोबार के अंत में Sensex 579.48 अंक (0.75%) की बढ़त के साथ 77,502.12 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 169.85 अंक (0.71%) चढ़कर 24,175.70 के स्तर पर बंद हुआ। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, ब्रॉड मार्केट में मजबूती और Volatility घटने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कारोबार की शुरुआत भी सकारात्मक रही थी। निफ्टी 24,062.20 पर खुला और दिन के दौरान 24,194.55 का उच्च स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स ने 77,083.14 पर कारोबार शुरू किया और इंट्राडे में 77,578.93 तक पहुंच गया। दिनभर बाजार में बिकवाली का दबाव सीमित रहा और ऊंचे स्तरों पर भी खरीदारी देखने को मिली।

आज शेयर बाजार को IT सेक्टर ने लीड किया। Nifty IT इंडेक्स 4.64% की शानदार बढ़त के साथ दिन का सबसे बड़ा सेक्टोरल गेनर बना। पिछले कुछ समय से दबाव झेल रहे आईटी शेयरों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.43%), केमिकल (1.41%), रियल्टी (1.45%), ऑटो (1.21%), सीमेंट (1.34%), मेटल (0.88%) और फार्मा (0.50%) इंडेक्स भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर Nifty PSU Bank 0.43% की गिरावट के साथ कमजोरी दिखाने वाला प्रमुख सेक्टर रहा, जबकि बैंक निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ।

मार्केट ब्रेड्थ मजबूत

बाजार में आज चौतरफा तेजी देखने को मिली। Nifty 100, Nifty 200, Nifty 500, Midcap और Smallcap सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। खासतौर पर Nifty Smallcap 100 में 1.25% और Nifty Smallcap 250 में 1.02% की बढ़त यह दिखाती है कि निवेशकों की खरीदारी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।विक्स से मिला मजबूत संकेत

बाजार के लिए एक और सकारात्मक संकेत India VIX से मिला। अस्थिरता का यह सूचकांक 7.79% गिरकर 12.21 पर आ गया। VIX में गिरावट आमतौर पर निवेशकों के बढ़ते भरोसे और बाजार में जोखिम की धारणा कम होने का संकेत माना जाता है।

कैसा रहा सेक्टोरल बाजार का प्रदर्शन?

सेक्टोरल प्रदर्शन पर नजर डालें तो आईटी के अलावा रियल एस्टेट, ऑटो, केमिकल, सीमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वहीं वित्तीय शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। Nifty Financial Services 0.24% और Private Bank इंडेक्स 0.13% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि PSU Bank इंडेक्स कमजोरी में रहा। इससे साफ है कि आज की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग सेक्टर की बजाय आईटी और अन्य गैर-वित्तीय सेक्टरों ने किया।

इन वजहों से आई बाजार में तेजी

बाजार में आज की तेजी के पीछे तीन सबसे बड़ी वजहें रहीं। सबसे पहले, आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे Nifty IT इंडेक्स करीब 4.6% चढ़ गया और Infosys, HCLTech व TCS जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। दूसरी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया, जिससे भारत के लिए महंगाई और आयात बिल कम होने की उम्मीद मजबूत हुई। इसके अलावा कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सकारात्मक प्रगति की खबर से पश्चिम एशिया को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ और निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इन तीनों कारकों ने मिलकर बाजार में मजबूत खरीदारी का माहौल बनाया और Sensex 579 अंक तथा Nifty 24,175 के ऊपर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here