CPM ने इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कौन-कौन से दल मीटिंग में नहीं आ रहे

0

नई दिल्ली: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में कौन-कौन से दल शामिल हो रहे इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है। ऐसे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विपक्षी मीटिंग में शिरकत को लेकर अहम अपडेट दिया है। वाम दल की ओर से बताया गया कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में प्रतिनिधित्व पार्टी के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास करेंगे। वहीं, वामपंथी पार्टी केरल विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान लगे आरोपों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।

INDIA मीट को लेकर सीपीएम ने खोले पत्ते

सूत्रों के अनुसार, सीपीएम महासचिव एम ए बेबी ने हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उन टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा जिनमें केरल में माकपा और भाजपा के बीच राजनीतिक मिलीभगत के दावे किये गये थे। इस पत्र की प्रतियां ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अन्य घटक दलों के साथ भी साझा की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here